Welcome!
Showing posts with label mumbai. Show all posts
Showing posts with label mumbai. Show all posts

Monday, August 13, 2012

मुम्बई....

सूरज को देखे बिना
रात के चाँद को ताके बिना
सडको पर अंधाधुन्द भागता शहर !

कभी जुहू की रेत पर
कभी गेट-वे  पर
सुकून की साँसे लेता शहर !

लोकल की पटरियों पर
हाई-वे के फलायोवर पर
बेचैन-परेशान शहर !

अरमानो का पुलिंदा लिए
बेस्ट की कतारों में
पसीने पोछता शहर!

थकना मांदना भूलकर
सपनो की रिक्शा के लिए
चिल्लाता शहर !

थोड़े से आराम को
अपनी एक पहचान को
तरसता शहर !

मुम्बईकरो की मुम्बईगिरी से बना
कलाकारों की हस्ती से सजा
कुछ-कुछ ऐसा ही हैं ये शहर!